जनगणना-2027

Toll Free Census-2027

राजपत्र अधिसूचना-जनगणना 2027

द्वितीय चरण – जनसंख्या गणना (PE)

जनसंख्या गणना (PE) फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी। सीसीपीए के निर्णयानुसार, जातियों की गणना भी जनगणना के दूसरे चरण के दौरान की जाएगी। प्रथम चरण में प्रत्येक व्यक्ति से जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शिक्षा, प्रवासन, प्रजनन आदि संबंधी जानकारी एकत्र की जाएगी। जनसंख्या गणना की सटीक तिथियां तथा इस चरण में शामिल किए जाने वाले प्रश्नों की अधिसूचना समय पर की जाएगी।

जनगणना-2027 डिजिटल साधनों के माध्यम से आयोजित की जाएगी। गणक अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे एवं जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त, दोनों चरणों में स्व-गणना के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। मोबाइल ऐप तथा स्व-गणना पोर्टल हिंदी एवं अंग्रेजी सहित 16 भाषाओं में उपलब्ध होंगे। डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय किए गए हैं।

 

राज पत्र अधिसूचना (द्वितीय चरण) क्लिक करें
द्वितीय चरण हेतु 40 प्रश्न अधिसूचना क्लिक करें
स्व-गणना जनसंख्या की गणना – फ्लो चार्ट क्लिक करें

और अधिक अपडेट के लिए Jhansi Census 2027 Phase 2: POPULATION ENUMERATION व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें । ज्वाइन हेतु लिंक

JhansiLogoSticker